प्रदेश का सबसे बड़े सवाई मानसिंह हॉस्पिटल (एसएमएस) में मरीजों को नित नए नए ट्रॉमा मिल रहे हैं। पहले आग फिर शार्ट सर्किट, अब बारिश। बुधवार को हुई बारिश के कारण ट्रॉमा सेंटर के ऑपरेशन थिएटर के पास बने वेटिंग वार्ड में पानी भर गया। इसके चलते तीन ऑपरेशन रद्द कर मरीजों को लौटा दिया गया। मरीज और परिजनों ने विरोध किया तो पैरामेडिकल और मेडिकल स्टाफ ने डांटकर भगा दिया। बुधवार दोपहर को हुई बारिश से ट्रॉमा सेंटर की बिल्डिंग से पानी टपकने लगी और इससे वार्ड में पानी भर गया। ऑपरेशन रोके, मरीजों को वापस भेजा
दौसा के सिकराय की रहने वाली बुजुर्ग महिला की जांघ की हड्डी में हुए फैक्चर का ऑपरेशन था। मरीज और परिजन सुबह 8 बजे आ गए। ऑपरेशन दोपहर एक बजे होना था, लेकिन 5-7 मरीजों का ऑपरेशन होने के बाद डॉक्टरों ने पानी भरता देख ऑपरेशन बंद कर दिए और वापस भेज दिया। महिला के पोता सागर ने बताया कि जब ऑपरेशन करने के लिए स्टाफ से कहा गया, तो बहस हो गई और उनको डांटकर भगा दिया। एसएमएस में 5 माह के बड़े ट्रॉमा


