एसएमएस समेत 5 अस्पतालों में पायलट प्रोजेक्ट:वेटिंग कम करने की तैयारी, ड्यूटी के बाद सर्जरी पर डॉक्टरों को भत्ता

सरकारी अस्पतालों में वेटिंग कम करने के लिहाज से अब सरकार ड्यूटी के बाद सर्जरी करने वाले डॉक्टरों को इंसेंटिव देगी। पहले चरण में एसएमएस, आरयूएचएस जयपुर, जेएलएन अजमेर, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर और कोटा मेडिकल कॉलेज यह व्यवस्था लागू होगी। डॉक्टरों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि पर निर्णय सरकार करेगी। प्रथम फेज में बड़े मेडिकल कॉलेज-अस्पतालों, ज्यादा वेटिंग और मरीजों की संख्या के हिसाब से लागू होगी। गौरतलब है कि एसएमएस से जुड़े अस्पतालों में आर्थोपेडिक्स, यूरोलॉजी, कार्डियो थोरेसिक एंड वेस्कुलर सर्जरी और न्यूरोसर्जरी में 5 से 20 दिन की वेटिंग है। ऐसे में मरीज निजी अस्पतालों की तरफ रुख करते हैं। ये होगा नया सिस्टम मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पतालों में दोपहर 3 बजे बाद और अवकाश के दिन मरीजों की सर्जरी करनी होगी। डॉक्टरों की टीम में एने​स्थीसिया, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *