अमृतसर | कंपनी बाग में महात्मा गांधी के बुत के पास सरकारी स्कूल लैब स्टाफ यूनियन पंजाब की अमृतसर शाखा की बैठक आयोजित की गई। जिला तरनतारन के अध्यक्ष प्रदीप सिंह की निगरानी में और पूर्व पंजाब अध्यक्ष जसवंत राय की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जिला अमृतसर शाखा का चुनाव किया गया। इस अवसर पर पूर्व पंजाब अध्यक्ष जसवंत राय को यूनियन का सरपरस्त तथा पतवंत सिंह जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए। जबकि प्रवेश कुमार वेरका, दलबीर सिंह शिवाला तथा दिलप्रीत सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुमन सोनी तथा गुरमीत सिंह को उपाध्यक्ष, रणजीत कुमार सचिव, गुरप्रीत सिंह तथा जीवनजोत कौर वित्तीय सचिव, बलवंत राम परमजीत कुमार तथा जतिन्दर सिंह को प्रेस सचिव, जगमोहन कुमार, विक्रमजीत सिंह संयुक्त सचिव बनाए।


