एसएसबी महानिदेशक ने 26वीं वाहिनी अनगड़ा का किया निरीक्षण

एसएसबी दिल्ली के महानिदेशक अमृत मोहन प्रसाद(आईपीएस) ने मंगलवार को 26वीं वाहिनी मुख्यालय अनगड़ा का निरीक्षण किया। वाहिनी कमांडेंट राजीव भट्ट ने महानिदेशक का स्वागत किया। इससे पूर्व वे झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता से मिले। राज्य की नक्सल समस्या पर चर्चा की गई। 26वीं वाहिनी के निरीक्षण के दौरान महानिदेशक ने परिसर में पौधरोपण किया। वाहिनी परिसर स्थित जवानों के कल्याणकारी योजनाओं के तहत बने शिवाजी हाउस, शहीद चारू चंद्र पाठक पवेलियन, ऑफिसर्स मेस, प्रशासनिक कार्यालय आदि का भ्रमण कराया गया। जवानों से उनकी समस्याएं जानी। मौके पर महानिदेशक ने विषम परिस्थिति के बावजूद एसएसबी के जवानों द्वारा दिखाए गए अदम्य साहस व बलिदान के सराहना व नमन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *