भरतपुर | शहर के एसटीसी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में खुले नालों पर लगे फेरोकवर जगह-जगह से टूटे हुए हैं। इससे हर वक्त हादसे का खतरा बना हुआ है, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक न तो टूटे फेरोकवर बदले गए हैं और न ही अस्थायी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। रात के समय या बारिश के दौरान यह टूटे फेरोकवर दिखाई नहीं देते।


