अमृतसर| एसडीएम गुरसिमरनजीत सिंह ढिल्लों व मनकंवल सिंह ने केमिस्ट एसोसिएशन के साथ मीटिंग की। एसडीएम ने केमिस्टों को बताया कि सरकार के निर्देशानुसार दवाओं की खरीद-फरोख्त बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं की जानी चाहिए। 8 ऐसी दवाइयां हैं जिनका दुरुपयोग किया जा रहा। इनमें डेक्सट्रोपॉक्सीफीन, डिफेनोक्सिलेट, कोडीन, पेंटाजोसिन, बुप्रेनॉर्फिन, नाइट्राज़पाम, ट्रामाडोल और टैपेंटाडोल शामिल हैं। विभाग की अनुमति बिना दवाइयां बेचना क्राइम है। दवाइयों की खरीद-फरोख्त पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 75 मिलीग्राम से अधिक प्रीगैबलिन की दवाइयां न रखें और न ही बेचें। रिकॉर्ड बनाए रखना सुनिश्चित करें। इस मौके पर विशाल देवराज, राजकुमार, राजेश सोही, राजीव कपूर, संजीव भाटिया, संजीव जैन, अमन कुमार पिंका आदि मौजूद रहे।


