मल्हार | छत्तीसगढ़ शासन ने पीएम श्री स्कूलों की निगरानी के लिए मुख्य सचिव सहित 341 अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया है। इसी कड़ी में शासकीय पीएम श्री प्राथमिक शाला के लिए मस्तूरी के एसडीएम प्रवेश पैकरा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। अब से एसडीएम प्रवेश पैकरा की जिम्मेदारी होगी कि स्कूल में उत्कृष्ट पढ़ाई, स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर और अच्छी खेल सुविधाओं का प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए। इसके माध्यम से पीएम श्री स्कूल के उद्देश्य का प्रभावी क्रियान्वयन संभव होगा और छात्रों का स्तर अन्य सामान्य स्कूलों से बेहतर होगा। विद्यालय के प्रधान पाठक भूपेंद्र सिंह के अनुसार अब तक स्थिति सामान्य स्कूलों जैसी थी, लेकिन नोडल अधिकारी नियुक्ति से सुधार और स्मार्ट शिक्षा की दिशा में अहम कदम उठाए जाएंगे।


