एसडीएम-1 कालियां, एसडीएम-2 गुरमंदर ने संभाला पदभार

अमृतसर | पिछले दिनों पंजाब सरकार की ओर से किए गए तबादलों के बाद बुधवार को नवनियुक्त एसडीएम-2 गुरमंदर सिंह और एसडीएम-1 अलका कालिया ने पदभार संभाल लिया। दोनों अधिकारियों के पदभार ग्रहण करने पर कार्यालय स्टाफ ने फूलों के गुलदस्ते भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। एसडीएम-2 का कार्यभार संभालने पर गुरमंदर सिंह को तहसीलदार-2 पुनीत बंसल, तहसीलदार सुनील गर्ग, तहसीलदार तरसेम लाल तथा कर्मवीर सिंह ने गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान गगनदीप भाटिया, कमल अरोड़ा, राजवीर कौर, मनप्रीत कौर, साहिब सिंह, दीपक कुमार, पारस धवन, जसबीर कौर, सनी और गुरमीत सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। दूसरी ओर एसडीएम-1 का पदभार संभालने पर अलका कालिया का भी कार्यालय स्टाफ ने स्वागत किया। एसडीएम कार्यालय-1 के कर्मचारियों एवं रीडर साहिब कुमार ने उन्हें सम्मानित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *