भास्कर न्यूज | लुधियाना एसपीएस हॉस्पिटल हेल्थ सर्विस के क्षेत्र में बड़ा योगदान दे रहा है। होला मोहल्ला को समर्पित, सतगुरु उदय सिंह जी की कृपा से, एमडी जय सिंह संधू के मार्गदर्शन में अटलांटा स्पाइन सेंटर (अमेरिका) के सहयोग से एसपीएस हॉस्पिटल में 1, 7 और 8 मार्च को तीन दिनों के लिए फ्री स्पाइन चेकअप कैंप लगाया जा रहा है। इसका कार्ड जय सिंह संधू ने जारी किया। सीओओ योगिंदर नाथ अवध्या ने बताया कि कैंप में स्पाइन स्पेशलिस्ट सर्जन डॉ. हरविंदर सिंह भट्टी (यूएसए), डॉ. दीपिंदर सिंह और डॉ. दविंदर पाल सिंह मरीजों का फ्री चेकअप करेंगे। सीआेओ अवध्या ने बताया कि जितने भी मरीजों को कमर दर्द, रीढ़ की हड्डी का टेढ़ापन, डिस्क की बीमारी, गर्दन, कंधे और हाथ में दर्द या रीढ़ की हड्डी में कोई भी समस्या है, वे इस कैंप का फायदा उठा सकते हैं। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. मंदीप कौर और पीआरओ लखवीर बद्दोवाल ने बताया कि जरूरतमंद मरीज की रीढ़ की हड्डी का फ्री ऑपरेशन किया जाएगा।


