एसपी ने कहा-अंधेरे का फायदा उठा भागे अपराधियों के लिए हो रही छापेमारी

भास्कर न्यूज | जामताड़ा जामताड़ा-धनबाद पुराना उच्च पथ, मोहड़ा पुल के निकट सुनसान स्थान में डकैती की योजना व तैयारी करते हुए 4 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि मौके से दो अपराधी फरार होने में सफल रहा। गिरफ्तार अभियुक्तों में आजाद अंसारी, देवघर, आसिफ अंसारी, जामताड़ा, इसराफिल अंसारी, जामताड़ा और जितेन्द्र महतो उर्फ यादव जामताड़ा निवासी को गिरफ्तार किया गया है। जामताड़ा थाने में शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वाकरीब ने बताया कि गुरुवार की रात को सूचना मिली कि कुछ अपराधी डकैती की घटना को अंजाम देने के लिए मोहड़ा पुल के पास इकट्ठा हुए हैं। सूचना मिलते ही टीम बनाकर छापेमारी अभियान चलाया गया है, जिसमें चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं अंधेरे का फायदा उठा कर दो फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने तत्परता से घटना को नाकाम कर दिया गया। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारीब बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का मुख्य टारगेट साइबर अपराध और लूटपाट था। लोगों को अपना निशाना बनाकर ये लोग लूटपाट करते थे। पूछताछ में आजाद अंसारी ने ऐसी घटना को अंजाम देने की बात को कबूली है। कहा कि क्षेत्र में अपराध व अपराधी को पनपने नहीं देंगे। एसपी ने बताया कि सोनबाद गांव से उत्तम नाग को एक सप्ताह पूर्व इन अपराधियों ने बंदूक के नोक पर अपहरण किया था। उत्तम नाग के बयान पर जामताड़ा थाने में प्राथमिक की दर्ज की गई ​थी। एक लोडेड देसी पिस्टल, 3 जिंदा कारतूस केएफ7.65 लिखा हुआ, 4 मोबाइल जब्त किया गया। छापेमारी टीम में शामिल पदाधिकारी कर्मियों में पुनि सह थाना प्रभारी राजेश मंडल, मनोज कुमार महतो, नारायणपुर, पुअनि अलखनाथ चौबे, कृष्णा कुमार, संतोष कुमार, तकनीकी शाखा, सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस ने 4 मोबाइल किया जब्त गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व इन अपराधियों ने जामताड़ा थाना क्षेत्र के सोनबाद गांव से एक व्यक्ति का अपहरण भी किया था, लेकिन पुलिस की तत्परता के कारण उसे सुरक्षित छोड़ दिया गया था। तब से पुलिस इस गैंग की तलाश में थी। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारीब के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु आईपीएस राघवेंद्र शर्मा और एसडीपीओ जामताड़ा विकास आनंद लगोरी की अगुवाई में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *