एसपी ने किया कथारा ओपी थाना का निरीक्षण

कथारा | बोकारो जिला के एसपी हरविंदर सिंह ने कथारा ओपी का निरीक्षण किया। एसपी ने अभिलेखों के संधारण की गुणवत्ता, लंबित प्रकरणों की स्थिति एवं उनके निराकरण की प्रक्रिया की भी गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक फरियादी को संवेदनशीलता, सम्मान एवं धैर्य के साथ सुना जाए। इस दौरान उन्होंने ओपी के हवालात, मालखाना, शस्त्रागार, अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर आदि का बारीकी से परीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने अपराधों की विवेचना में किसी भी स्तर पर देरी न होने, विवेचना की गुणवत्ता, साक्ष्य संकलन, अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं चालान की प्रक्रिया समयबद्ध व विधि सम्मत करने का निर्देश दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *