एसपी ने जिला अस्पताल में महिलाओं को बांटे कंबल:हर संभव मदद का दिया आश्वासन, इधर; न्यूनतम पारा 24.3 डिग्री पर पहुंचा

जिले में कड़ाके की ठंड के असर को देखते हुए सोमवार रात करीब 8:30 बजे एसपी मनोहर मंडलोई जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र से इलाज कराने आए मरीजों के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान ठंड से बचने के लिए महिलाओं को कंबल बांटे। एसपी मनोहर मंडलोई ने बताया कि जिले में जिम्मेदार मर्दानगी कार्यक्रम के तहत आसरा, भरोसा, सहारा अभियान चलाया जा रहा है। जिले के सभी थाना प्रभारियों को महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वतंत्रता के लिए निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में आज जिला अस्पताल में असहाय महिलाओं से संवाद किया। उनका हाल चाल जाना और मानव सेवा के रूप में ठंड से बचने के लिए कंबल बांटकर सहायता की। साथ ही सुरक्षा संबंधी किसी भी प्रकार की सहायता के लिए उन्हें पुलिस सहायता का आश्वासन दिया गया। एसपी ने कोतवाली और देहात थाना प्रभारियों को शहर के सार्वजनिक इलाकों में भ्रमण कर असहाय लोगों की मदद करने के निर्देश दिए। इस मौके पर कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज शर्मा सहित पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा। दो डिग्री गिरा दिन का तापमान सोमवार दिन में सर्द हवाएं चलने से अधिकतम तापमान 2 डिग्री बढ़ गया है। रविवार को दिन का पारा 26.3 डिग्री दर्ज किया गया था, जो आज 2 डिग्री घटकर 24.3 डिग्री पर पहुंच गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *