एसपी कार्यालय में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले की कानून व्यवस्था, पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे अभियान एवं विभिन्न प्रकरणों की धारा की समीक्षा की गई। एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि लम्बित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने, माह जनवरी 2025 में पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे विशेष अभियान अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई, राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह एवं साइबर अपराधों के संबंध में “साइबर शील्ड” के तहत अधिकाधिक कार्रवाई कर अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। इसी के साथ सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित प्रकरणों का इन्द्राज IRAD पोर्टल पर आवश्यक रूप से समय पर करने, 6 माह से अधिक अवधि के लम्बित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने, टॉप-10 अपराधियों के संबंध में नियमानुसार नए अपराधियों का चयन कर उनकी गिरफ्तारी करने, लैंगिक अपराधों में त्वरित अनुसंधान पूर्ण कर आई.टी एस. एसओ. की अनुपालना दर में वृद्धि करने, निरोधात्मक प्रावधानों के तहत सभी शीर्षकों में अधिकाधिक कार्रवाई करने एवं बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए एम.वी. एक्ट के प्रावधानों के तहत अधिकाधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, समस्त वृत्ताधिकारीगण एवं थानाधिकारी शामिल रहे।


