एसबीपी कॉलेज में एसएफआई का प्रदर्शन:प्रिंसिपल रूम का किया घेराव, कुर्सी पर चिपकाया ज्ञापन; आंदोलन की चेतावनी

स्टूडेंट फैडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) से जुड़े स्टूडेंट ने शुक्रवार को एसबीपी कॉलेज में प्रदर्शन किया। प्रिंसिपल रूम का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रिंसिपल के नहीं मिलने पर स्टूडेंट्स ने उनकी कुर्सी पर ही ज्ञापन की कॉपी चस्पा कर दी। स्टूडेंट फैडरेशन ऑफ इंडिया से जुड़े स्टूडेंट आज शुक्रवार को श्री भोगीलाल पंड्या राजकीय महाविद्यालय परिसर में इकट्ठे हुए। स्टूडेंट्स ने कॉलेज की विभिन्न समस्याओं को लेकर नारेबाजी की। इसके बाद स्टूडेंट प्राचार्य कक्ष के सामने पहुंचे। प्रिंसिपल के नहीं होने पर उन्होंने कुर्सी का घेराव किया। वहीं, ज्ञापन की कॉपी कुर्सी पर ही चिपका दी। एसएफआई के इकाई अध्यक्ष अर्जुन सचिव प्रवीण अहारी और विपिन भराड़ा ने बताया कि कॉलेज की विभिन्न समस्याओं को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे है, लेकिन आज तक कॉलेज प्रशासन और सरकार की ओर से ध्यान नहीं दिया गया है। कॉलेज शुरू होने के बाद से आज तक नियमित क्लासेज शुरू नहीं हुई है। रेगुलर क्लासेज लगाने, कॉलेज परिसर की साफ सफाई करवाने, नियमित लाइब्रेरी खुलवाने ओर लाइब्रेरी कार्ड जारी करवाने, कैंटीन शुरू करने ओर ई मित्र खोलने जैसी कई मांगे रखी है। एसएफआई ने इन मांगों के पूरा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *