एसयूवी नीलगाय से टकराई, कार क्षतिग्रस्त:फलोदी-नागौर राजमार्ग पर बड़ा हादसा टला, नीलगाय घायल

फलोदी-नागौर राजमार्ग संख्या 19 पर आऊ कस्बे के पास एक एसयूवी कार नीलगाय से टकरा गई। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन उसमें सवार चारों यात्री सुरक्षित बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना तालों की ढाणियों के पास हुई जब कार आऊ से फलोदी की ओर जा रही थी। अचानक एक नीलगाय राजमार्ग पार करते समय वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के एयरबैग तुरंत खुल गए, जिससे यात्रियों को गंभीर चोट लगने से बचाव हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, इस टक्कर में नीलगाय घायल हो गई। हादसे के बाद, राजमार्ग से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने तुरंत मदद की। उन्होंने कार में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचने में सहायता की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *