एस.जे पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय आत्मरक्षा कार्यशाला का आयोजन:रोटरी क्लब जयपुर की ओर से 250 स्टूडेंट्स को आत्मरक्षा की शारीरिक और गैर शारीरिक तकनीक बताई गई

रोटरी क्लब जयपुर एवं रोटरी क्लब मजिस्टी द्वारा आदर्श नगर स्थित एस.जे पब्लिक स्कूल में गुरुवार को आत्मरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस एक दिवसीय कार्यशाला में 250 स्टूडेंट्स को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी गई । कार्यशाला में रोटेरियन डॉक्टर पल्लवी सिंघवी ,चेयरपर्सन, रोटरी सेल्फ डिफेंस अकादमी, शिहान हेमंत कुमार, संदाई इंदिरा कुमारी और उनकी टीम ने बच्चों को शारीरिक और गैर शारीरिक आत्मरक्षा तकनीकों के बारे में विस्तार से समझाया। कार्यशाला में टीम की निरंतर कोशिश रही की वह सभी बच्चों को कठिन से कठिन परिस्थिति में भी अपनी सुरक्षा करने हेतु सक्षम बनाए । रोटरी क्लब जयपुर से पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन उजास चंद जैन, सचिव रोटेरियन पीयूष जैन, आगामी अध्यक्ष रोटेरियन सी.ए दुर्गेश पुरोहित, आगामी सचिव आर सी गुप्ता एवं रोटरी क्लब मजिस्टी से अध्यक्ष रोटेरियन अनुजा गोलेछा ने कार्यशाला में आकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया। स्कूल प्रिंसिपल नीरज बेनीवाल ने कार्यशाला की सराहना करते हुए रोटरी क्लब से आगे भी ऐसी कार्यशाला का आयोजन करने का निवेदन किया हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *