‘ए राजा हमके बनारस घुमाई दा’ पर जमकर नाचे विदेशी…VIDEO:काशी में आयरलैंड की युवती को गुझिया खिलाई, बोला- कल्चरल स्वीट्स

हवा में उड़ता गुलाल… रंगों में रंगे लोग… ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते देशी-विदेशी सैलानी… चारों तरफ गूंजते ‘होली हैं’ के नारे। यूपी में आज होली पर हर तरफ कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। विदेशी पर्यटक भी खुद को इससे दूर नहीं रख पाए। काशी-मथुरा में विदेशी पर्यटकों ने जमकर रंग खेल रहे हैं। सभी होली के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। एक-दूसरे को गुलाल लगा रहे हैं। ‘ए राजा हमके बनारस घुमाई दा’ जैसे गानों पर डांस कर रहे हैं। काशी में बनारसी युवक ने विदेशी युवती को गुझिया खिलाई। फिर मुस्कराकर कहा- यह कल्चरल स्वीट्स है। यहां ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड समेत 20 देशों से पर्यटक पहुंचे हैं। अमेरिका से पति-पत्नी होली मनाने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा- हम लोग यहां खूब इंजॉय कर रहे हैं। बहुत अच्छा लगा। आयरलैंड से आई एक महिला पर्यटक ने कहा- यह त्योहार मनाने के लिए मैं खास तौर पर काशी आई हूं। मुझे यहां की होली बहुत पसंद है। जमकर होली खेलेंगे। मथुरा में बड़ी संख्या में विदेशी सैलानी होली खेलने पहुंचे। सड़कों पर लोगों को गुलाल लगाए। गले लगकर होली की बधाई दी। लोगों ने भी उन्हें रंग-गुलाल लगाकर उनकी मेहमान नवाजी की। उनके साथ सेल्फी ली। वीडियो देखने के लिए कवर फोटो पर क्लिक करें… 10 तस्वीरें भी देखिए-

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *