ऐतिहासिक श्री सिद्ध शक्तिपीठ माता भद्रकाली के मेले में उमड़ी श्रद्धा, भक्तों ने टेका माथा

भास्कर न्यूज | अमृतसर खजाना गेट स्थित ऐतिहासिक श्री सिद्ध शक्तिपीठ माता भद्रकाली के सालाना मुख्य मेले में वीरवार को शहर के असंख्य भक्तों ने श्रद्धापूर्वक माथा टेका। मंदिर के महंत परिवार और संगत के सहयोग से आयोजित इस मेले में माता भद्रकाली और काली माता का भव्य शृंगार किया गया। मंदिर के कपाट सारी रात खुले रहे और माथा टेकने वाले भक्तों ने अपने हाथों में नारियल, फूल, फल, लाल चुनरी, सिंदूर समेत अन्य पूजा सामग्री पकड़ी हुई थी। मंदिर में शहर की भजन मंडलियों ने सुबह से रात तक गुणगान किया। गणेश वंदना से भजन गायकों ने संकीर्तन शुरू किया। इसके बाद ‘तेरे सब कष्ट दूर करेगी रख भरोसा माई ते’ जैसे ही भजन गाया तो वहां बैठे भक्तजन सराबोर हो उठे। भक्तों ने भेंटों के साथ तालिया बजाकर गायकों का हौंसला बढ़ाया। सारे मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया। माथा टेकने आने वाले भक्तों को लिए खाने पीने के स्टाल लगे हुए थे। जबकि बच्चों, महिलाओं के लिए झूलों की खास व्यवस्था थी। जबकि शहर के कई भक्तों और परिवारों की तरफ से लंगर की सेवा निभाई गई। गर्मी ज्यादा होने के बावजूद माथा टेकने वाले भक्तों का सुबह से रात तक आना जाना लगा रहा। इस मौके पर शहर के कई नेतागण माता रानी का आशीर्वाद लेने पहुंचे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *