ऐसी रिसर्च होनी चाहिए जिससे धरती पर बोझ कम हो : वीसी

भास्कर न्यूज| अमृतसर जीएनडीयू में सस्टेनेबल डेवलपमेंट, एनवायर्नमेंट बैलेंस और सोशल एंम्पावरमेंट के लिए उभर रहे नए मटीरियल और टेक्नोलॉजी पर 2 दिन की इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस हुई। फिजिक्स डिपार्टमेंट की तरफ से हुई यह कॉन्फ्रेंस साइंटिफिक रिसर्च को क्लीन एनर्जी, एनवायर्नमेंट प्रोटेक्शन और पब्लिक हेल्थ के लिए इस्तेमाल करने लायक सॉल्यूशन में बदलने का एक अहम प्लेटफॉर्म बनी। स्कॉलर्स ने इस बात पर ज़ोर दिया कि नए मटीरियल बनाने से लेकर उनके दोबारा इस्तेमाल तक, पूरी लाइफ साइकिल को ध्यान में रखा जाना चाहिए ताकि इंसानी हेल्थ और एनवायर्नमेंट को बचाया जा सके। उद्घाटन समारोह श्री गुरु ग्रंथ साहिब भवन में हुआ जिसमें चीफ पैट्रन और वाइस चांसलर प्रो. करमजीत सिंह ने कहा कि इंसानी सभ्यता का भविष्य उन मटीरियल से जुड़ा है जिन्हें हम बनाते हैं। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि विकास करते हुए इंसानियत को प्रकृति के साथ तालमेल बिठाकर रहना होगा और ऐसी रिसर्च करनी चाहिए जिससे धरती पर बोझ कम हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *