जांजगीर | जिले के सरकारी स्कूल में बच्चों से पानी भरवाने का वीडियो वायरल हुआ है। स्कूल में पानी की व्यवस्था नहीं है, इसलिए कुछ छात्र पास के हैंडपंप से बाल्टियों में पानी भरकर स्कूल ला रहे हैं। मामला अकलतरा ब्लॉक के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भैसतरा सबरिया डेरा का है। वायरल वीडियो में चार छात्र बाल्टियां उठाकर स्कूल की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं।


