ऑक्सफोर्ड स्कूल नई शिक्षा प्रणाली का बना प्रेरणास्रोत किया गया स्टेम रोबोटिक एंड एग्जीविशन का आयोजन

भास्कर न्यूज | गढ़वा गढ़वा शहर के नारायणपुर टंडवा स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल गढ़वा में रविवार को विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित स्टेम रोबोटिक्स एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एग्जीबिशन ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की। इस प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों ने विज्ञान, तकनीक और नवाचार की दिशा में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन गढ़वा जिला के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रज़ा, रमना प्रखंड प्रमुख करुणा सोनी, विद्यालय के निदेशक अनूप सोनी, सचिव आलोक सोनी, प्रबंधन समिति सदस्य धीरज कुमार, आकाश कुमार, सोनू कुमार तथा प्रधानाचार्य माइकल उमेश खन्ना द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। सभी ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए आधुनिक और तकनीकी मॉडलों का अवलोकन किया तथा बच्चों की रचनात्मकता और नवाचार क्षमता की मुक्त कंठ से सराहना की। विद्यालय द्वारा एआई और रोबोटिक्स को पारंपरिक शिक्षा से जोड़ने का प्रयास विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक मजबूत कदम है। इस प्रदर्शनी के आयोजन में बाहर से आए तकनीकी विशेषज्ञों का विशेष योगदान रहा। बीटेक बीएमएसआईटी बेंगलुरु के मणिकांत कुमार, एनएसआईटी पटना की वैष्णवी मृणाल, आईएमएस गाजियाबाद की सुकृति शर्मा तथा आरडी इंजीनियर एनआईटी जालंधर के मो. जैद के कुशल मार्गदर्शन एवं अथक परिश्रम से विद्यार्थियों ने अपनी परियोजनाओं को सफलतापूर्वक प्रस्तुत किया। प्रदर्शनी में लाइन फॉलोइंग रोबोट, ऑब्स्टेकल अवॉइडिंग रोबोट कार, वाई-फाई नियंत्रित कार, मौसम रिपोर्टिंग सिस्टम, लेज़र सुरक्षा प्रणाली, एआई चैटबॉट सिस्टम, प्रोस्थेटिक आर्म, 6-एक्सिस रोबोटिक आर्म, होम ऑटोमेशन सिस्टम, स्मार्ट सिंचाई प्रणाली, एआई आधारित एयर पेंट प्रोजेक्ट, ड्रोन शो एवं आरसी एयरप्लेन जैसी अत्याधुनिक परियोजनाएं आकर्षण का केंद्र रहीं। विद्यार्थियों ने न केवल अपने मॉडल प्रदर्शित किए। बल्कि प्रत्येक परियोजना की कार्यप्रणाली, उपयोगिता और भविष्य की संभावनाओं को भी आत्मविश्वास के साथ समझाया। कार्यक्रम के दौरान यह भी जानकारी दी गई कि विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इस अवसर पर सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों के शिक्षक, अभिभावक एवं शिक्षा से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। मौके पर लोगों ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, तकनीकी कौशल एवं नवाचार की भावना का विकास करना रहा। जिसमें विद्यालय पूरी तरह सफल रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *