ऑटो में पैर अड़ाकर बैठा…फिर ड्राइवर को मारा चाकू:बिलासपुर में बदमाश बोला- मैं बैठा हूं तो तेरे बाप का क्या जाता है

बिलासपुर में एक बदमाश ने ऑटो ड्राइवर पर चाकू मार दिया, जिससे वह खून से लथपथ होकर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। टीआई एसआर साहू ने बताया कि कुदुदंडा के 27 खोली निवासी सुमन सिंह ठाकुर का बेटा राजा सिंह ठाकुर (21) ऑटो चालक है। वह ऑटो चलाकर अपना परिवार चलाता है। राजा अपना ऑटो घर के पास गली में पार्क करता है। गुरुवार शाम को भी उसने गली में ऑटो पार्क किया था। जब वह ऑटो चलाने निकला तो ऑटो में मंगला के धुरीपारा निवासी अरविंद पटेल बैठा था। स्टेयरिंग पर पैर अड़ाकर बैठा था बदमाश राजा सिंह जब ऑटो निकालने गए तो अरविंद पटेल स्टीयरिंग पर पैर रखकर बैठे थे। जब उन्होंने अरविंद को स्टीयरिंग पर पैर रखकर बैठने से रोका तो वह गाली-गलौज करने लगा और कहने लगा कि तेरे बाप का क्या जाता है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। गले में मार दिया चाकू, खून से लथपथ युवक अस्पताल में भर्ती इस दौरान बदमाश अरविंद पटेल ने चाकू निकाल लिया। देखते ही देखते उसने राजा के गले में चाकू से वार कर दिया, जिससे राजा खून से लथपथ होकर घायल हो गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही उसके परिजन पहुंचे, जिन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना के बाद आरोपी बदमाश भाग निकला। लोगों ने चाकूबाजी की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *