ऑटो रिक्शा, वैन चालक आज आरटीओ दफ्तर का करेंगे घेराव

अमृतसर | ऑटो रिक्शा-वैन चालक यूनियन (सीटू) की आपातकालीन बैठक यूनियन कार्यालय पुतलीघर में अध्यक्ष अमनमीत सिंह खैहरा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सीटू के राज्य वित्त सचिव कामरेड सुच्चा सिंह अजनाला, महिंदर सिंह खैहरा, नरिंदरपाल चमियारी और किरपा राम शामिल हुए। कामरेड सुच्चा सिंह अजनाला ने कहा कि बीते दिन आरटीओ अमृतसर ने स्कूल ऑटो रिक्शा चालक का 7000 रुपए का चालान काटा था। लेकिन जब ड्राइवर भुगतान करने आरटीओ कार्यालय गया तो उससे 60,000 रुपए अधिक मांग कर टोटल 67,000 रुपए का भुगतान करने को कहा गया। जिसे गरीब वैन चालक वहन करने में असमर्थ है। उन्होंने कहा कि इस उत्पीड़न के खिलाफ ऑटो रिक्शा चालक व स्कूल वैन चालक कल 23 मई को दोपहर 2 बजे सीआईटीयू कार्यालय से विरोध मार्च निकालेंगे और आरटीओ कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *