ऑटो वर्कशॉप यूनियन: नए प्रधान के लिए लॉबिंग शुरू, कल होगा नाम का खुलासा

भास्कर न्यूज | अमृतसर ​ऑटो वर्कशॉप यूनियन का नया प्रधान चुने जाने को लेकर अंदरखाते लॉबिंग शुरू हो गई है। वीरवार सुबह 8 बजे गेट मीटिंग कर मुलाजिमों ने रणनीति बनाई। मीटिंग में सर्वसम्मति से किसी एक मुलाजिम के नाम पर मोहर भी लगाई जा चुकी है, जिसका खुलासा यूनियन शनिवार दोपहर 2 बजे करेगी। गौर हो कि ऑटो वर्कशॉप यूनियन के पूर्व प्रधान आशु नाहर ने कुछ दिन पहले खुदकुशी कर ली थी। ऐसे में यूनियन को अब नए नेतृत्व की जरूरत है जो मुलाजिमों की मुश्किलों को निगम प्रशासन के सामने रखकर समाधान करा सके। नया चेहरा चुने जाने को लेकर 2 दिन का मौका अभी बचा है। ऐसे में मुलाजिमों को कहा गया है कि अंदरखाते जिन नामों पर मुहर लगाई जा चुकी, किसी तरह का कोई संशय हो तो आपस में विचार कर लें। प्रधान का चयन होने के बाद नई बॉडी का गठन किया जाएगा। जिसमें सभी की मौजूदगी अनिवार्य है। यदि किसी को कोई आपत्ति है, तो दर्ज करा सकता है। लेकिन एकजुटता का संदेश देने के लिए सर्वसम्मति से ही प्रधान चुना जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *