कोरबा| आरजीआई पोर्टल से ऑनलाइन जन्म-मृत्यु पंजीयन के लिए 16 फरवरी सुबह 11 बजे से जनपद पंचायत कोरबा के सभाकक्ष में प्रशिक्षण आयोजित है। प्रथम पाली में जिला अस्पताल, शहरी पीएचसी ढ़ोढ़ीपारा, एसईसीएल मुड़ापार, सीएसईबी, ईएसआईसी अस्पताल, सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी हिस्सा लेंगे। दोपहर 2 बजे से नगर निगम कोरबा और सचिवों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।


