ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी की मैनेजर से रेप:होटल में जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, फंसने के डर से किया शादी का वादा

लखनऊ के अलीगंज इलाके में ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी की महिला अधिकारी को प्रेम जाल में फंसाकर रेप किया। आरोपी युवक वाराणसी के रहने वाला है। मिलने जुलने के दौरान नजदीकियां बढ़ाई। फिर मिलने के बहाने होटल में बुलाया। जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद युवती से रेप किया। विरोध करने पर शादी का झांसा दिया। लंबा समय बीतने पर युवती ने दबाव बनाया तो मुकर गया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ अलीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अलीगंज इलाके में रहने वाली पीड़िता बेंगलुरु में ऑनलाइन शापिंग कंपनी में मैनेजर हैं। पीड़िता साल 2019 में दिल्ली में नौकरी करती थी। दिल्ली में उनकी मुलाकात वाराणसी के महमूरगंज भेलूपुर निवासी शुभम से हुई। मिलने जुलने के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ गई। इसके बाद युवती बेंगलुरु चली गई। इस दौरान 13 अप्रैल 2019 में शुभम युवती से मिलने बेंगलुरु पहुंच गया। उसने युवती को डिनर के लिए होटल में बुलाया। होटल में जूस मंगाया जिसमे नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को पिला दिया। जिससे वो बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती को जब होश आया तो उसने विरोध किया। इस पर जल्द शादी करने का वादा किया। युवती ने शुभम पर भरोसा कर बेंगलुरु में मुकदमा दर्ज नहीं कराया। फिर आरोपी शुभम परिजन के राजी न होने की बात कहकर शादी करने से मना करने लगा। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने युवती से अभद्रता की। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ अलीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *