ऑनलाइन सट्टा खेलाने वाले की जमानत अर्जी कोर्ट से हुई खारिज

भास्कर न्यूज | जांजगीर किराना दुकान में बैठकर ऑनलाइन आईपीएल सट्टा खेलाने वाले सटोरिया अमन गर्ग का जमानत आवेदन सीजेएम न्यायालय ने खारिज कर दिया। अभियोजन अधिकारी सक्ती अरविन्द कुमार जायसवाल ने बताया जिला पुलिस अधीक्षक सक्ती और जिला लोक अभियोजन कार्यालय सक्ती द्वारा सामंजस्य बनाकर सक्ती शहर में जुआ सट्टा पर नियंत्रण लगाने के उद्देश्य से लगातार सट्टेबाजी करने वाले लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। थाना सक्ती को टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि सक्ती निवासी अमन गर्ग पिता जयभगवान राम द्वारा अपने किराना दुकान में बैठकर आईपीएल मैच में सट्टा खेलाया जा रहा है। उक्त सूचना पर थाना प्रभारी सक्ती बृजेश तिवारी ने दल बल सहित आरोपी के किराना दुकान में दबिश देकर आरोपी से पूछताछ की गई। जिस पर आरोपी ने सट्‌टा खेलाना स्वीकार किया और उसकी तलाशी लेने पर ऑनलाइन सट्टा खेलाने में प्रयुक्त मोबाइल और अन्य सामान को जब्त किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *