ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा पर पुलिस की कार्रवाई:रायगढ़ में पुलिस ने कोलकाता से 5 सटोरियों समेत 7 को गिरफ्तार किया, मोबाइल-लैपटॉप, कैश समेत 6.30 लाख की संपत्ति जब्त

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में क्रिकेट टी-20 वल्र्ड कप के शुरू होते ही ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा का खेल भी शुरू हो गया है। जिस पर पुलिस नजर रख रही थी। जहां कुछ दिन पहले दो खईवालों को पकड़ा गया। वहीं पूर्व के अन्य बड़े क्रिकेट खईवाल-सटोरियों की तालाश जारी थी। जिस पर पुलिस को जानकारी मिलने पर कोलकाता से 5 सटोरियों समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से मोबाइल-लैपटॉप, कैश समेत 6.30 लाख की संपत्ति जब्त की गई है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि पिछले साल 23 अप्रैल को कोतवाली और साइबर सेल की टीम द्वारा गांजा चौक पर दबिश देकर अमित अग्रवाल नामक को क्रिकेट सट्टा नोट करते पकड़ा गया था। आरोपी से मोबाइल व कैश जप्त कर अपराध कायम किया गया और उस दौरान पूछताछ में शेख मोहम्मद, मोहम्मद शाहबाज, मोहम्मद मजहर, धर्मेद्र, मोहम्मद फारूक की संलिप्तता पाई गई। ये सभी आरोपी फरार थे, कोतवाली पुलिस ने मामले में इन फरार आरोपियों के खिलाफ फरारी में चालान पेश किया गया। जिसके खिलाफ न्यायालय से स्थायी वारंट जारी हुआ था। इसी तरह अप्रैल 2025 में डिग्री कॉलेज सब्जी मंडी के पास से मोबाईल पर ऑनलाईन सट्टा खेलाते हुए गांजा चैक बहिदारपारा निवासी अंकित बानी व हटरी चौक दानीपारा निवासी भरत कुमार रोहिला को पकड़ा गया था। जिसमें पूछताछ में इन्होंने अपने साथी शहबाज, मोहम्मद मजहर, फारख, मन्नू एजाज अहमद, मोनू भूटानी, धर्मेद्र, अमित अग्रवाल के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ कोलकाता में मोबाइल में लिंक के माध्मम से रुपये का दांव लगाकर ऑनलाईन सट्टा खिलाने के संबंध में बताया।
पुलिस को कोलकाता में होने की जानकारी मिली
जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर अंकित बानी और भरत को गिरफ्तार कर फरार आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किया गया। आरोपी मोनू बुटानी व अन्य 6 के खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया गया। जहां इन फरार आरोपियों के स्थायी वारंट तामिली के लिए SSP शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस इन पर नजर रख रही थी। तभी मुखबिर से इन फरार आरोपियों के कोलकाता में होकर ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा खेलाए जाने की जानकारी मिली। जिसके बाद SSP शशि मोहन सिंह ने साइबर थाना, चक्रधरनगर और कोतवाली की संयुक्त टीम बनाकर कोलकाता रवाना किया गया।
होटल में स्थायी वारंटियों को पकड़ा गया
पुलिस टीम ने हावड़ा के एक होटल में स्थायी वारंटी शेख मोहम्मद, मोहम्मद शाहबाज, धर्मेश, मोहम्मद मजहर, मोहम्मद फारूक, रोहित बुटानी व दो अन्य व्यक्ति अंकित सराफ, अजीत को पकड़ा। आरोपियों के कमरे से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालन करने की सामग्री मिली। आरोपियों ने बताया कि वे सट्टा लगाने वालों से मोबाइल से संपर्क कर ऑनलाइन जेएमडी क्रिकेट बेटिंग एप पर सट्टा लगाते थे और पूरा नेटवर्क ऑनलाइन कार्य करता था।
मोबाइल-कैश व अन्य सामान जब्त
पुलिस ने आरोपियों के पास से 3600 रुपये, 25 मोबाइल, एक टैबलेट, तीन लैपटॉप, एक कैलकुलेटर और उनके हिसाब किताब का लेखा-जोखा जप्त किया है। आरोपियों के हिसाब किताब चेक करने पर पिछले एक माह में करोड़ों रुपये सट्टा रकम दांव लगे होने की जानकारी मिली है। फिलहाल गिरफ्तार सभी स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर कोर्ट पेश किया जा रहा है, वहीं उनके दो सहयोगी साथी के खिलाफ अलग से कार्रवाई की जा रही है।
कहीं भी छिप जाए आरोपी पकड़े जाएंगे
SSP शशि मोहन सिंह ने कहा कि जुआ सट्टा से जुड़े आरोपी कहीं भी जाकर छुपे हो उन्हें पकड़ा जाएगा। जुआ सट्टा पूर्णत बंद कराने हर एक सटोरियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लगातार क्रिकेट सट्टा को लेकर शिकायते सामने आ रही थी। कोलकता से इन स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर लाया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *