ऑपरेशन एंटी वायरस: साइबर ठगी करते दो ठग गिरफ्तार:दो नाबालिग डिटेन, नकद रकम सहित आठ मोबाइल व लैपटॉप जब्त

बूंदी के नैनवा में रविवार को साइबर क्राइम के खिलाफ एक्शन लेते हुए दो अंतरराज्यीय साइबर ठग सहित दो नाबालिग को रंगे हाथों डिटेन किया है।ये लोग सोशल मीडिया के माध्यम से ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने मौके से एक लैपटॉप सहित आठ मोबाइल व 11 मोबाइल सिम, तीन क्रेडिट कार्ड तथा नकद राशि बरामद की है। नैनवां थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक सप्ताह में तीसरी बार साइबर क्राइम के खिलाफ ठोस कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो नाबालिग को भी डिटेन किया है। पुलिस व साइबर टीम की यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है। गिरफ्तार ठग में विभिन्न एप और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को झांसे में लेकर ठगी की वारदात को अंजाम देने में लगे थे। साइबर फ्रॉड सेल अधिकारी अरूण कुमार ने बताया कि साइबर क्राइम को लेकर मिल रही शिकायतों के चलते एसपी राजेन्द्र मीणा के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड न्यू कॉलोनी रोड पर दबिश दी। यहां एक जगह कुछ लोग मोबाइल पर ठगी की कोशिश करते पकड़े गये। पुलिस ने मनीष पुत्र सीताराम व अमर सिंह पुत्र धनपाल निवासी वाकरवाडी देवरी जिला टोंक को गिरफ्तार किया है। इनके साथ दो नाबालिग को भी डिटेन किया है। पुलिस ने मौके से आठ मोबाइल, एक लैपटॉप और एक हजार रुपये नकद,11 मोबाइल सिम व तीन क्रेडिट कार्ड जब्त किया है। ये लोग मोबाइल एप के माध्यम से लोगों को रकम दुगुनी करने और अंकों पर रकम लगाने पर दस गुना रकम देने का झांसा देकर ठगी करते हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *