लुधियाना जिले के खन्ना में ऑपरेशन ब्लू स्टार सप्ताह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। एसएसपी डॉ. ज्योति यादव के निर्देश पर पुलिस प्रशासन ने संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल तैनात किया है। एसपी पवनजीत चौधरी के नेतृत्व में समराला क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। गतिविधियों पर बारीकी से नजर डीएसपी त्रिलोचन सिंह की मौजूदगी में बस अड्डों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। पुलिस ने यात्री बसों में सवारियों के सामान और पहचान पत्रों की जांच की। सार्वजनिक स्थलों पर सादी वर्दी में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। वे सभी गतिविधियों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। लावारिस वस्तुओं से दूर रहने की सलाह पुलिस ने लोगों को लावारिस वस्तुओं से दूर रहने की सलाह दी है। पुलिस के अनुसार यह एहतियाती कदम आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए उठाया गया है। अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।


