ऑपरेशन मुस्कान के तहत पडरिया से गुमशुदा बालिका को दस्तयाब किया
अनूपपुर। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान के निर्देशन में, अति. पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी तथा अनु.अधि. पुष्पराजगढ़ (पुलिस) के मार्ग दर्शन में थाना राजेन्द्रग्राम पुलिस द्वारा गुम इंसान क्रं. 72/2024 दिनांक 21 अक्टूबर 2024 को सूचनाकर्ता रेखा शिवहरे पति दिलीप जयसवाल उम्र 40 साल निवासी अचलपूर की रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि मेरी लड़की रीना जयसवाल (परिवर्तित नाम) उम्र 18 वर्ष 3 माह की है जो कक्षा 9 वी तक पढाई की है जो दिनांक 20 अक्टूबर 24 को सूबह 06.00 बजे घर से बिना बताये कही चली गई है, जिसकी रिपोर्ट पर गुम इंसान सदर कायम कर गुमशुदा की पता तलाश की जा रही थी दौरान पता तलास दिनांक 27 अप्रैल 2025 को रीना जयसवाल (परिवर्तित नाम) पिता दिलीप जयसवाल उम्र 19 वर्ष को ग्राम पडरिया जिला शहडोल से दस्तयाब किया जाकर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया है। गुमशुदा की दस्तयाबी में थाना प्रभारी राजेन्द्रग्राम निरी वीरेन्द्र कुमार बरकरे, सउनि. आनंद प्रकाश बेक, आर. 335 पारस जामोद की अहम भूमिका रही।


