ऑपरेशन संपर्क:पुलिस कमिश्नर ने स्टूडेंट्स के साथ नशा और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ निकाली रैली, नशे खिलाफ दिलाई शपथ

भास्कर न्यूज | अमृतसर ड्रग एंड ऑर्गेनाइज्ड क्राइम के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के तहत पुलिस कमिश्नर की ओर से बुरे तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। नशे को जड़ से खत्म करने के लिए नशे के बुरे प्रभावों के बारे जानू करवाने के लिए और नौजवानों को खेलों की ओर प्रेरित करने, नशा का धंधा करने वालों के बारे पुलिस को सूचना देने व लोगों की मुश्किलों को सुनने व सुझाव को लेकर लगातार पुलिस-पब्लिक मीटिंग की जा रही है। वहीं अब सीपी ने जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है। इस दौरान पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने वीरवार को डीएवी कॉलेज में नशे और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ शपथ ग्रहण और जागरूकता के लिए रैली निकाली गई। सीपी ने बताया कि पिछले इंफोर्समेंट के तहत बहुत बढ़िया ड्रग की रिकवरी की गई थी और वही कैंपेन इस नए साल में भी लेकर जाएंगे, लेकिन अकेले इंफोर्समेंट के साथ ही नहीं, जागरूकता भी बहुत जरूरी है। उन्होंने कॉलेज के प्रिंसीपल और मैनेजमेंट का धन्यवाद किया कि उन्होंने पुलिस के साथ एक ज्वाइंट अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान बच्चों को नशे के बुरे प्रभावों के बारे में बताया और नशे के खिलाफ शपथ ग्रहण किया। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ आप खुद सभी को जागरूक करे। बाद में रैली को सीपी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली हाथी गेट, लोहगढ़ चौक से होती हुई वापस डीएवी कॉलेज में समाप्त हुई। वहीं नशें के खिलाफ शपथ ली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *