ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा:कोंडागांव में पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान; देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

कोंडागांव में भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया गया। पलारी पंचायत में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें ग्रामीण, युवा, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। तिरंगे के साथ पूरा गांव देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में छह पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। कलेक्टर पन्ना ने कहा कि हमारी सेना सीमाओं की रक्षा के साथ आतंकवाद के खिलाफ साहसिक कदम उठाती है। कलेक्टर ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और विधायक लता उसेंडी, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना और एसपी वाय. अक्षय कुमार ने यात्रा में हिस्सा लिया। विधायक उसेंडी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना की ताकत का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेना ने साबित किया है कि भारत कायराना हरकत का करारा जवाब देगा। उन्होंने नक्सलवाद के खिलाफ एकजुट होने और बस्तर के विकास के लिए शांति की जरूरत बताई। पूर्व सैनिक सुब्रत शाहा, सूरज यादव, उमेश साहू, सोमेश्वर भारती, कमलेश्वर ध्रुव और सोमलाल पोयाम को श्रीफल, साल और सम्मान पत्र दिए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *