ऑपरेशन सिंदूर के बाद हिमाचल में अलर्ट:सीएम सुक्खू ने बंजार दौरा रद्द किया; सचिवालय में बुलाई उच्च स्तरीय बैठक

भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद हिमाचल प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायुसेना के हमले के बाद बुधवार को प्रस्तावित अपना बंजार दौरा रद्द कर दिया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश सचिवालय में एक आपात बैठक बुलाई है। बैठक में प्रदेश की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री प्रदेश के उच्च अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। यह बैठक आज ही आयोजित की जाएगी। सरकार पूरे हालात पर नजर बनाए हुए है। आज शिमला में मॉक ड्रिल भी रखी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *