ऑपरेशन सिंदूर पर विवादित पोस्ट करने वाली युवती गिरफ्तार:बजरंग दल ने की थी शिकायत, पोस्ट कर कहा था-वाहवाही के लिए मासूमों को मारा

पाकिस्तान के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सोशल मीडिया में विवादित पोस्ट करने वाली युवती को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार लिया है। पुलिस युवती से पूछताछ कर उसे जेल भेजने की तैयारी। सोशल मीडिया में लूजिना खान ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी ठिकानों पर हमले को लेकर लिखा था कि वाह-वाही के लिए मासूम बच्चों का कत्ल किया गया। उन्हें वह हीरो नहीं मानती। यह पोस्ट वायरल होने के बाद बजरंग दल समेत अन्य हिंदू संगठनों ने युवती को देशद्रोही बताते हुए पुलिस से सख्त एक्शन की मांग की थी जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। वहीं मामला बढ़ने के बाद लूजिना खान ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट कर माफी भी मांगी थी। इस विवादित पोस्ट पर हुआ बवाल सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट पर दिख रहा है कि, इसे लुजीना खान नाम के आईडी से पोस्ट किया गया है। इसमें लिखा है कि पहलगाम अटैक बहुत निंदनीय था पर आपके घर पे वो घुसे कैसे? चूक आपसे हुई? आतंकवादी घुसे टूरिस्ट को मारा, आपके पास उनके स्केच आए आप उनका ठिकाना पता करे फिर उसी जगह अटैक करे। आपने तो रैंडम जगह अटैक कर बूढ़ों को, बच्चों को, उनके मां बाप को मारा, जिनका कोई हाथ नहीं था पहलगाम अटैक में। ये कौन सा बदला हुआ? बदला पूरा नहीं हुआ है क्योंकि जिन पर अटैक हुआ वो कसूरवार नहीं है, बस अपनी टेम्परी वाह-वाही के लिए मासूम बच्चों का कत्ल करने वालों को हम हीरो नहीं मानते। हम अपने फायदे के लिए की गई गंदी सियासत के साथ नहीं है। यह कोई इंसाफ नहीं है। एक अन्य विवादित पोस्ट में लिखा कि उन्होंने बच्चों को तो नहीं मारा था। मुझे इस पोस्ट में हेट मिलेगी, लेकिन इंसानियत हो तो सोचना। बच्चों को नहीं मारना चाहिए था। बजरंग दल ने युवति को जेल भेजने और उसके सोशल मीडिया की जांच करने मांग की थी इस मामले को लेकर बजरंग दल समस्त हिंदू समाज, बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के समस्त कार्यकर्ता सिविल लाइन थाने पहुंचे थे और पुलिस से सख्त एक्शन लेकर जेल में डालने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि युवती के सोशल मीडिया अकाउंट की भी जांच की जानी चाहिए। विवाद बढ़ने के बाद कहा था- भारतीय सेना पर गर्व विवाद बढ़ता देख लूजिना खान ने लिखा कि, भारतीय सेना की बहादुरी में मुझे गर्व है। मेरे से बेख़याली और धोखे से एक पोस्ट हो गया था जिसको दुबारा पढ़ने पर मुझे भी अपनी गलती का एहसास हुआ। मैंने अपनी वह पोस्ट तत्काल रूप से हटा दी थी। मेरी उस पोस्ट से लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची हो तो मैं दिल से क्षमा चाहती हूं। मुझे अपने भारतीय होने पर गर्व है और भारतीय सेना पर गर्व है। —————————– इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… क्रिश्चियन फोरम नेता के पोस्ट पर बवाल..रायपुर में अर्धनग्न प्रदर्शन: पहलगाम हमले पर लिखा-15 मौत दूसरे समुदाय के लोगों की; कारोबारी दिनेश का नाम नहीं जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई है। मृतकों के नामों को लेकर छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम के नेता की एक पोस्ट पर बवाल मच गया। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि, 26 में से 15 दूसरे समुदाय के थे। पढ़ें पूरी खबर… Experimental Headline Add Cover Image Header Preview Image avatarNo file chosen Caption (Optional) सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में दिख रहा है कि इसे किसी लुजीना खान नाम के आईडी से पोस्ट किया गया है। Graphics Editor Carousel Template (Optional) Video / Audio Summary (Optional) Save Content Upload Video / Audio Summary Category Trending Topic (Multi Selection) URL controversy-erupts-in-raipur-due-to-a-controversial-post-on-instagram-by-a-girl-134989202 Meta Title (English) Raipur Muslim Girl Lujina Khan Controversial Instagram Post | India Pakistan War Operation Sindoor Meta Description रायपुर में युवती के इंस्टाग्राम में विवादित पोस्ट से बवाल हो गया है। युवती ने भारतीय सेना के पाकिस्तान स्थित आतंकवादी ठिकानों पर हमले को लेकर टिप्पणी की थी। उसने सोशल मीडिया में लिखा था कि वाह-वाही के लिए मासूम बच्चों का कत्ल किया गया। SEO Keyword raipur ctrime top news News Type (Multi Selection) Shelf Life Related News (Optional) शराब दुकान पहुंचे मंत्री; कुएं में गिरे तेंदुए का रेस्क्यू; बदनामी के डर से नाबालिग को काट डाला; VIDEO में 10 खबरें × कहा- शिकायतें दवा की हैं, मंत्री दारू दुकान का निरीक्षण कर रहे, सुशासन तिहार चकाचक × जनवरी से मार्च तक 8 बड़ी भर्तियों का शेड्यूल; फार्मासिस्ट परीक्षा अगस्त 2025 में × Add Related News Edit Type Major Minor

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *