ऑपरेशन सिंदूर…राजनांदगांव में हर तरफ जश्न:एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई; रैली निकालकर भारत माता की जय के जयकारे लगाए

भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान में आतंकियों के 9 ठिकानों को नष्ट कर दिया है। राजनांदगांव में सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के सफल अभियान को लेकर लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां जाहिर की है। स्थानीय नागरिकों ने रैली निकाली और भारत माता की जय के नारे लगाए। महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह दे रहा था, जिसका जवाब सेना ने उसके घर में घुसकर दिया है। सांसद संतोष पांडे ने ऑपरेशन सिंदूर के संदर्भ शायराना अंदाज में बयान देते हुए शीर्ष नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए भारतीय सेना की तारीफ की, कहा कि हमारी बहनों की सिंदूर को जिन आतंकवादियों ने उजाड़ा था उसका बदला हमारी सेना ने ली है। आतंकवादियों के घर पाकिस्तान में घुसकर सी ने बदला लिया है हमारी सेवा पर हमें गर्व है। कार्यक्रम में पूर्व सांसद, केंद्रीय सहकारी बैंक अध्यक्ष सचिन बघेल, विस सूत्रीय क्रियान्वयन के पूर्व उपाध्यक्ष खूबचंद पारख, जिला भाजपा अध्यक्ष कमल सिंह राजपूत और जिला भाजपा महामंत्री सौरभ कोठारी समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। आतंकियों ने 26 सैलानियों को मारा था बता दें कि भारतीय सेना की यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई। उस हमले में आतंकवादियों ने 26 सैलानियों की धर्म के आधार पर हत्या कर दी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना को इस कार्रवाई के लिए खुली छूट दी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *