ऑपरेशन सिंदूर: वीर जवानों के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा, सांसद ने की अगुवाई

भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हिस्सा लेने वाले वीर जवानों के सम्मान में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अगुवाई में पंडरभट्ठा और खरोरा में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष के साथ राष्ट्रभक्ति का प्रदर्शन किया। आरंग विकासखंड के ग्राम गनोद में आयोजित तिरंगा यात्रा में विधायक गुरु खुशवंत साहेब और विधायक इंद्रकुमार साहू ने नेतृत्व किया। इस मौके पर विधायक मोतीलाल साहू, विधायक अनुज शर्मा, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, एसडीएम पुष्पेंद्र शर्मा मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *