क्राइम रिपोर्टर| भिलाई जिले में पुलिस विभाग का ऑल इंडिया पुलिस आर्चरी गेम्स का आयोजन होने जा रहा है। प्रथम वाहिनी परिसर में होना वाला कार्यक्रम 23 से 27 फरवरी तक चलेगा, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के करीब 450 खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। अखिल भारतीय पुलिस कंट्रोल बोर्ड और छत्तीसगढ़ पुलिस के तत्वाधान में आयोजित होने वाली 14वें ऑल इंडिया तीरंदाजी प्रतियोगिता में कुल 29 टीमें शामिल होंगी, जिसमें महिला एवं पुरुष खिलाड़ी के रूप में 450 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। पुलिस प्रवक्ता एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि प्रतियोगिता के तीन अलग-अलग इवेंट में 180 मेडल के लिए खिलाड़ियो में प्रतिस्पर्धा होगी। छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से 12 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। टीमों का आना शुरू हो गया। अब तक राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, पंजाब, आईटीबीपी, एसएसबी की टीमें पहुंच गईं। 23 फरवरी को कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गृहमंत्री विजय शर्मा शामिल होंगे। 27 फरवरी को सीएम साय आएंगे।


