अमृतसर| ऑल कैडर पेंशनर्स एसोसिएशन सिटी सर्किल की मासिक बैठक मदन लाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में सबसे पहले ऑल कैडर पेंशनर्स एसोसिएशन सिटी सर्किल के महासचिव भूपिंदर सिंह बेदी के स्वर्गवास होने पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर सभी सदस्यों ने मिलकर स्व. बेदी की आत्मिक शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा। इसके बाद प्रधान मदनलाल ने कई कामों कामों के पर ही निपटारा कर दिया। इसके बाद नव वर्ष के कैलेंडर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर जगीर सिंह सैनी, कुलविन्दर सिंह, बाबा गुरमीत, मनोहर लाल, स्वर्ण लाल शर्मा, जगदीश भारद्वाज, हरजीत सिंह, रमेश शर्मा, बलदेव फोरमैन, राजेश कुमार, अश्वनी शर्मा, रमेश खन्ना सहित अन्य नेता उपस्थित थे।


