खजुराहो में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में प्रदेश सरकार ने दो अहम फैसले लिए। बैठक में ओंकारेश्वर के सिविल अस्पताल को अपग्रेड करने की मंजूरी दी गई है। अभी यह 20 बेड का है, जिसे बढ़ाकर 50 बेड किया जाएगा। इसके बाद स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। दादाजी धूनीवाले मंदिर का नया मॉडल आश्रम पहुंचा दादाजी धूनीवाले के नए मंदिर निर्माण की तैयारी भी तेज हो गई है। अहमदाबाद में बना मंदिर का मॉडल मंगलवार को आश्रम में लाया गया, जहां इसे देखा और परखा गया। सुबह कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने आश्रम पहुंचकर मॉडल का निरीक्षण किया। इस दौरान मंदिर निर्माण समिति के सदस्य राकेश बंसल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल और अन्य सेवादार मौजूद रहे। कैबिनेट में स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा निर्णय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर में बैठक आयोजित हुई। इसमें प्रदेश के 11 जिलों की 12 स्वास्थ्य संस्थाओं के उन्नयन प्रस्ताव पास किए गए। ओंकारेश्वर सिविल अस्पताल को 50 बिस्तरों तक बढ़ाने का फैसला भी इसी में शामिल है।


