ओटीएस के जरिए प्रॉपर्टी टैक्स रिकवरी को टीमें गठित

भास्कर न्यूज | अमृतसरनगर निगम की ओर से शहर मेंबकाया प्रॉपर्टी टैक्स और सेवाशुल्क की रिकवरी को लेकर सूबासरकार की ओर से लागू की गईवन टाइम सेटलमेंट स्कीम कोलागू करने के लिए विशेषअभियान की शुरूआत की है। यहस्कीम 31 जुलाई 2025 तकलागू रहेगी, जिसके तहत बकायाराशि पर विशेष छूट दी जा रही है। नगर निगम के अतिरिक्त कमिश्नरसुरिंदर सिंह की ओर से विभिन्नजोन में टीमों का गठन किया गयाहै, जो वार्ड स्तर पर जाकर लोगोंको स्कीम के लाभों के बारे मेंजानकारी देंगी और बकाया राशिकी वसूली को सुचारू रूप सेसुनिश्चित करेंगी। जोनवाइज टीमेंकैंप लगाएंगी और मौके पर हीसमाधान के लिए मौजूद रहेंगी। इस दौरान जहां अधिकारी प्रापर्टीटैक्स की वन टाइम सेटलमेंट केजरिए वसूली करेंगे, वहीं पानीऔर सीवरेज के कनेक्शनों कोलगाने के लिए लोगों कोप्रोत्साहित करेंगे। नगर निगम नेशहरवासियों से अपील की है किस्कीम का लाभ उठाएं और समयपर बकाया राशि का भुगतानकरके कानूनी कार्यवाही से बचें। लोगों को छूट का लाभ दिलाना उद्देश्य : एडिशनल कमिश्नर कैंप लगाने का मुख्य उद्देश्य जहां बकाया टैक्स वसूलना है, वहीं नागरिकों को टैक्स में छूट का लाभ दिलाना भी है। इसके अलावा लोगों को ऑन-द-स्पॉट समाधान की सुविधा मुहैया कराना है। -सुरिंदर सिंह, एडिशनल कमिश्नर जोन कैंप की डेट अफसरों की ड्यूटीनॉर्थ 1 और 2 जुलाई ललित कुमार, धर्मवीर सिंह, जगजीवनईस्ट 3 और 4 जुलाई गुरदीप सिंह, सुभाष सिंह और राज कुमारवेस्ट 7 और 8 जुलाई कुलवंत सिंह, हरविंदर और बब्बू सिंहसेंट्रल 9 और 10 जुलाई सुनील कुमार और लवलीन सिंहसाउथ 11 और 14 जुलाई ललित कुमार और धर्मवीर सिंहनॉर्थ 15 और 16 जुलाई गुरदीप सिंह और सुभाष सिंहवेस्ट 17 और 18 जुलाई कुलवंत सिंह और हरविंदर सिंह

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *