ओटी, सोनोग्राफी सेंटर के लिए बस सेवा शुरू हुई

दंतेवाड़ा| विधायक चैतराम अटामी ने जिला हास्पिटल में ऑपरेशन थिएटर, सोनोग्राफी, एंबुलेंस सेवा तथा जीएनएम सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं के लिए बस सेवा का विधिवत शुभारंभ किया। तीन माह पूर्व संक्रमण के चलते जिला चिकित्सालय का ऑपरेशन थिएटर अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था, जिससे मरीजों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ा रहा था। इस दौरान विधायक चैतराम अटामी ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की सतत मेहनत से ऑपरेशन थिएटर को पुनः शुरू किया जा सका है। उन्होंने इस प्रयास के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं धन्यवाद दिया। इसके साथ ही सोनोग्राफी एंबुलेंस सेवा का भी इस अवसर पर शुभारंभ किया गया, जो दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं एवं जरूरतमंदों को घर-घर जाकर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएगी। ग्रामीणों को दूर-दराज के स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर सोनोग्राफी करवानी पड़ती थी, परंतु अब इस सेवा के माध्यम से उन्हें राहत मिलेगी। इसी प्रकार कारली में स्थित जीएनएम सेंटर में प्रशिक्षण ले रही छात्राओं को जिला चिकित्सालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करने एक बस सेवा भी शुरू की गई है। जिससे उन्हें जिला चिकित्सालय और जीएनएम सेंटर आने-जाने सुविधा होगी। मौके पर विधायक ने स्वयं बस चलाकर इसका शुभारंभ किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *