ओडिशा और छत्तीसगढ़ वार्ता आगेबढ़ी, अगली सुनवाई 7 फरवरी को

भुवनेश्वर | छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच चल रहे महानदी नदी जल विवाद न्यायाधिकरण ने दोनों राज्यों के बीच चल रही बातचीत की प्रगति की समीक्षा के बाद अगली सुनवाई की तारीख 7 फरवरी तय की है। ओडिशा के महाधिवक्ता पीतांबर आचार्य ने न्यायाधिकरण को बताया कि दोनों राज्यों के बीच विवाद सुलझाने के लिए सकारात्मक पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि संयुक्त तकनीकी समिति की हालिया दो बैठकें 5 और 12 दिसंबर को हुईं, जिनमें कई मुद्दों पर सहमति की दिशा में प्रगति हुई है। आचार्य ने यह भी जानकारी दी कि ओडिशा सरकार ने उपमुख्यमंत्री केवी सिंह देव की अध्यक्षता में एक सर्वदलीय समिति गठित की है, जिसकी पहली बैठक 23 दिसंबर को हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *