ओडिशा के चोर गिरोह के दो सदस्यों को कुनकुरी से दबोचा, अन्य की तलाश जारी

भास्कर न्यूज | जशपुरनगर थाना कांसाबेल की एएसआई नीता कुर्रे ने अपनी टीम के साथ रात्रि गश्त के दौरान 13 दिसंबर की रात डूंगरगांव रोड पर एक संदिग्ध स्विफ्ट कार (क्रमांक ओआर 14 आर 7305) को रोकने का प्रयास किया। चालक ने वाहन न रोककर तेज गति से भागने की कोशिश की। एएसआई नीता कुर्रे ने तुरंत चौकी दोकड़ा की गश्त टीम को सूचित किया, जिसके बाद दोनों पेट्रोलिंग टीमों ने वाहन का पीछा किया। तेज रफ्तार का पीछा करते हुए संदिग्ध वाहन को सड़क किनारे छोड़कर आरोपी फरार हो गए। वाहन की तलाशी में तीन टायर रिम, मोबाइल फोन, जैक, गैस कटर, चक्का पाना, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य औजार बरामद हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान बुधवार को पुलिस ने आरोपी मोहम्मद कमरूद्दीन हुसैन और मोहम्मद करीम हुसैन को कुनकुरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस से बचने के लिए वाहन छोड़कर भागे थे। दोनों ने कुनकुरी, तपकरा, फरसाबहार और बागबहार क्षेत्रों में टायर-स्टेपनी चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया। चोरी किए गए टायरों को ये आरोपी बनडेगा में राहगीरों को बेच देते थे। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि ओडिशा के इस चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *