झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास से उनके रांची स्थित आवासीय कार्यालय में मिला और पुष्पगुच्छ देकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई। राज्यपाल ने वैश्य मोर्चा के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में दौरा करें और समाज हित में काम करते रहें। प्रतिनिधिमंडल में शामिल केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू, वरीय उपाध्यक्ष संजीव चौधरी, प्रधान महासचिव इंदु भूषण गुप्ता, उप प्रधान महासचिव उपेंद्र प्रसाद व छात्र मोर्चा के अध्यक्ष युवराज साहू ने वैश्य मोर्चा की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्हें भरोसा दिलाया कि वैश्य मोर्चा उनका और समाज का विश्वास कभी टूटने नहीं देगा।


