ओडिशा में रायपुर पुलिस की रेड…गांजा एजेंट हिरासत में:तस्कर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई, मोबाइल जब्त; रायपुर लाकर पूछताछ में जुटे अफसर

रायपुर पुलिस की टीम ने गांजा तस्करी मामले में ओडिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना सिविल लाइन पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई में राजकिशोर बेहरा उर्फ मिलन (31) को हिरासत में लिया गया। आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन जब्त किया गया है। यह कार्रवाई 14 फरवरी 2026 को मिली सूचना के आधार पर की गई पूर्व रेड से जुड़ी है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला 14 फरवरी 2026 सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, कि केनाल रोड स्थित दुर्गा मंच के पीछे खाली मैदान में एक चारपहिया वाहन में सवार दो व्यक्ति अवैध रूप से गांजा रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर हृषिकेश उर्फ ऋषि सरोज और हिमांशु दामले को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 50 किलोग्राम गांजा और 2 लाख रुपए नगद बरामद किए गए थे। मामले में आगे की जांच के दौरान फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश की जा रही थी। पूछताछ में सामने आया कि राजकिशोर बेहरा उर्फ मिलन पैडलर के रूप में काम करता था। वह अपने खाते में रकम लेकर मादक पदार्थ की सप्लाई कराने में भूमिका निभाता था। पुलिस ने ओडिशा के फुलवानी जिले के बालीगुड़ा थाना क्षेत्र स्थित उसके निवास स्थान से आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 88/2026 के तहत धारा 20(सी) और 29 नारकोटिक एक्ट में कार्रवाई की गई है। नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी सिविल लाइन थाना प्रभारी यमन देवांगन ने बताया, कि आरोपी से पूछताछ के बाद इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश जारी है। सिंडिकेट में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार गांजा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *