ओडिशा से गांजा रायपुर में बेचने की कोशिश…गिरफ्तार:अंतर्राज्यीय तस्कर हिमांशु को पुलिस ने पकड़ा, कार में बैठे दो सहयोगी चकमा देकर फरार

ओडिशा से गांजा लाकर रायपुर में बेचने की कोशिश कर रहे एक अंतर्राज्यीय तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपी के दो साथी पुलिस वाहन को आता देख कार से उतरकर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) निवासी हिमांशु केशरवानी के रूप में हुई है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला न्यू राजेंद्र नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, कि लालपुर ओवरब्रिज के नीचे कार में बैठे कुछ आरोपी गांजा बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे है। मुखबिर की सूचना पर राजेंद्र नगर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी को गांजा सहित दबोचा। आरोपी के दो साथी मौके से फरार हो गए, उनकी तलाश में पुलिस अधिकारी जुटे है। आरोपी हिमांशु केसरवानी के पास से पुलिस ने स्विफ्ट कार और 20.300 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी पर आगे की कार्रवाई पुलिसकर्मी कर रहे है। कालाहांडी से गांजा लाने की बात स्वीकारी पुलिस की पूछताछ में आरोपी हिमांशु केशरवानी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ ओडिशा के कालाहांडी से गांजा लाने और उसे रायपुर व उत्तर प्रदेश में बेचने की बात स्वीकारी है। आरोपी से जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 7 लाख 55 हजार रुपए बताई गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *