ओडिशा से गांजा लाकर रायपुर में बेचने की कोशिश:पुलिस ने अंतर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार, कार सवार दो सहयोगी चकमा देकर भागे

ओडिशा से गांजा लाकर रायपुर में बेचने की कोशिश कर रहे एक अंतर्राज्यीय तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस दौरान आरोपी के दो साथी पुलिस वाहन को आते देख कार से उतरकर भाग गए। जिनकी तलाश की जा रही है। वहीं, गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) निवासी हिमांशु केशरवानी के रूप में हुई है। दरअसल, न्यू राजेंद्र नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, लालपुर ओवरब्रिज के नीचे कार सवार कुछ आरोपी गांजा बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गांजा के साथ दबोच लिया। आरोपी के दो साथी मौके से फरार हो गए। आरोपी हिमांशु केसरवानी के पास से पुलिस ने स्विफ्ट कार और 20.300 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी पर आगे की कार्रवाई पुलिसकर्मी कर रहे है। कालाहांडी से गांजा लाने की बात स्वीकारी पुलिस की पूछताछ में आरोपी हिमांशु केशरवानी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ ओडिशा के कालाहांडी से गांजा लाने, उसे रायपुर और उत्तर प्रदेश में बेचने की बात स्वीकार की है। आरोपी से जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 7 लाख 55 हजार रुपए बताई गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *