ओप्पो रेनो 13 प्रो भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹49,999:स्मार्टफोन में सोनी IMX890 सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा, रेनो 13 भी पेश किया

चाइनीज टेक कंपनी ओप्पो ने भारतीय बाजार में नई स्मार्टफोन सीरीज ओप्पो रेनो 13 लॉन्च कर दी है। मिड बजट सेगमेंट की इस सीरीज में कंपनी ने दो फोन रेनो 13 और रेनो 13 प्रो पेश किए हैं। नए मिड-रेंज स्मार्टफोन रेनो 12 और रेनो 12 प्रो के अपग्रेडेड वर्जन हैं। दोनों ही ओपो स्मार्टफोन स्टालिश लुक, सोनी IMX890 सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा, 6.83-इंच की 1.5K डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और डस्ट-पानी से बचाव के लिए IP66+IP68+IP69 की ट्रिपल IP रेटिंग से लैस हैं। ओप्पो रेनो 13 सीरीज : प्राइस और अवेलेबलिटी
कंपनी ने दोनों स्मार्टफोन को दो-दो वैरिएंट में पेश किया है। ओप्पो रेनो 13 की कीमत ₹₹37,999 रुपए से शुरू होती है, वहीं ओप्पो रेनो 13 प्रो की शुरुआती कीमत ₹49,999 रुपए है। दोनों मोबाइल की सेल 11 जनवरी से शुरू होगी। ओप्पो रेनो 13 आइवरी वाइट और ल्यूमिनस ब्लू कलर ऑप्शन के साथ अवेलेबल है। वहीं, ओप्पो रेनो 13 प्रो ग्रेफाइट ग्रे और मिस्ट लैवेंडर कलर में खरीदा जा सकता है। दोनों ही स्मार्टफोन की प्री-बुक शुरू कर दी गई है। कंपनी लॉन्च ऑफर में 10% का इन्स्टेंट डिस्काउंट दे रही है। ओप्पो रेनो 13 सीरीज : वैरिएंट वाइस प्राइस

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *