ओमप्रकाश हुडला बोले-मुंह से खाया नाक से निकलवा लूंगा:सफाई कर्मियों का वेतन नहीं मिलने पर नगरपालिका EO से बहस, धरने पर बैठे

दौसा की मंडावर नगर पालिका में बुधवार को पूर्व विधायक ओमप्रकाश हुडला और कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी (ईओ) प्रकाश चंद मीणा के बीच बहस हो गई। पूर्व विधायक ने ईओ से कहा कि सफाई कर्मियों को 4 महीने से वेतन क्यों नहीं मिला? तुमने जो लूट मचा रखी है ना, मुंह से खाया नाक से निकलवा लूंगा। इस दौरान ईओ पूर्व विधायक से ठीक से बात करने और सफाई कर्मियों को पूरा पैसे देने की बात कहते नजर आए। नगरपालिका के पास से जा रहे थे, सफाईकर्मियों ने शिकायत की घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है। पूर्व विधायक हुडला नगरपालिका के सामने से गुजर रहे थे, तभी सफाईकर्मियों ने उन्हें रोककर चार माह महीने से वेतन नहीं मिलने की शिकायत की। इसके बाद, हुडला ने बाइक से जा रहे कार्यवाहक ईओ प्रकाश चंद मीणा को रुकवाया। इस दौरान दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। बहस के बाद, पूर्व विधायक हुडला सफाईकर्मियों के साथ नगरपालिका गेट के सामने धरने पर बैठ गए। हालांकि, कुछ देर बाद ही उन्हें दो दिन में बकाया भुगतान करने का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। मैंने अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं किया-पूर्व विधायक पूर्व विधायक ओमप्रकाश हुडला ने कहा- मैं बुधवार को नगरपालिका के सामने से जा रहा था। इसी दौरान सफाई कर्मियों को इकट्ठा होकर शोर करते देख वहां रुक गया l सफाई कर्मियों ने मुझे वेतन नहीं मिलने के बारे में बताया। ईओ बाइक पर बैठकर जा रहे थे। मैंने ईओ को रोककर भुगतान नहीं करने की वजह जानी तो वे ठीक जवाब नहीं दे पाए। इसे लेकर मैं कुछ देर के लिए धरने पर बैठा था। बाद में ईओ ने दो दिन में भुगतान करने का आश्वासन दिया, तब धरना समाप्त किया है l मैंने किसी प्रकार की अभ्रद भाषा का प्रयोग नहीं किया। ठेकेदार के स्तर पर हुई देरी-ईओ वहीं बैजूपाड़ा तहसीलदार और मंडावर नगरपालिका के कार्यवाहक ईओ प्रकाश चंद मीणा ने मामले पर कहा-बुधवार को मैं एसडीओ कोर्ट जा रहा था। अचानक पूर्व विधायक ओमप्रकाश हुडला आए और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उन्होंने बेवजह कहासुनी और तू तड़ाक से बात की, जो गलत है। ठेकेदार के स्तर पर भुगतान में देरी हुई है। सफाईकर्मियों का भुगतान जल्द करवा दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *